Chandra Gochar 2026: 11 जून को बनेगा महालक्ष्मी योग, मेष समेत इन 4 राशियों को हो सकता है बड़ा धन लाभ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, सुख-सुविधाओं और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्रमा सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रह हैं, इसलिए उनका गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालता है. 11 जून 2026 को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. चंद्रमा का यह गोचर सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर होगा.

ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इसी दिन परम एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा. साथ ही मेष राशि में पहले से मौजूद मंगल के साथ चंद्रमा की युति बनेगी, जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार महालक्ष्मी योग को धन, समृद्धि, सफलता और आर्थिक उन्नति का कारक माना जाता है. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर और महालक्ष्मी योग का सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है.

मेष राशि

11 जून को बनने वाला महालक्ष्मी योग आपकी ही राशि में बनने जा रहा है. ऐसे में मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है. जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ है, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं. वैवाहिक जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कुछ लोगों के जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी यह समय लाभदायक रह सकता है. व्यापार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ने और रोमांस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग दशम भाव में बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में दशम भाव को कर्म, करियर और उपलब्धियों का भाव माना जाता है. ऐसे में इस राशि के लोगों को करियर और व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है. कुछ लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, जबकि कई लोगों की आय में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है. लंबे समय से किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. अगर आपने किसी निवेश योजना में पैसा लगाया है तो उससे लाभ प्राप्त हो सकता है. शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और संतुलन बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रमा नवम भाव में गोचर करेंगे. नवम भाव को भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा का भाव माना जाता है. महालक्ष्मी योग के प्रभाव से इस राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने की संभावना है. जो लोग लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. कुछ लोग नया व्यवसाय शुरू करने में सफल हो सकते हैं. व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और कारोबार में विस्तार के योग बन सकते हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर करेंगे. ज्योतिष में दूसरा भाव धन, वाणी और पारिवारिक सुख का भाव माना जाता है. ऐसे में महालक्ष्मी योग का निर्माण आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहे वेतन पर नौकरी मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को भी आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं. पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. कारोबार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. सेल्स, मीडिया, फिल्म, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- श्रीराम के जीवन से मिलती है आदर्श विवाह और गुरु सम्मान की प्रेरणा – दिव्य मोरारी बापू

Latest News

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एर्दोगन और नेतन्याहू में जुबानी जंग

Iran Israel War: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच जुबानी जंग...

More Articles Like This

Exit mobile version