धनतेरस पर जरूर करें इस ‘कुबेर महामंत्र’ का जाप,  दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhanteras: दिपावली से पहले धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन लोग नई चीजें खरीदकर घर लाते हैं, अपने घरों में दीपक जलाते हैं, शाम के समय पूजा-पाठ करते हैं और भगवान से अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं. वहीं, इन सबसे अलग भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं. ऐसे में एक है कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए एक महामंत्र..

जरूर करें इस मंत्र का जाप

धनतेरस के दिन शाम की पूजा के दौरान भगवान कुबेर का ध्यान करके उनके सरल मंत्र का जाप करें. वहीं, पूजा के स्थान को साफ रखें और भगवान के सामने दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करें. पूजा के दौरान किसी के प्रति मन में बुरे विचार न रखें.

भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का करें ध्यान

भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का ध्यान करें. इसके बाद अपनी आर्थिक परेशानियों को दूर करने और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करें. मन में भगवान कुबेर से कहें कि वे आपपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और आपको जीवन में चल रही धन संबंधी परेशानियों से बाहर निकलने की शक्ति दें.

इसके बाद इस मंत्र का जाप करें-

‘ॐ कुबेराय नमः’

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, इस मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है. आप जाप के लिए तुलसी या चंदन की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से भगवान कुबेर प्रसन्न हो सकते हैं और आपके जीवन में आ रहीं सभी धन संबंधी बाधाओं को दूर कर सकते हैं.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This