Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा. दीवाली के इस पर्व को और खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसे भेजकर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और फैमली मेंबर्स को खास अंदाज में हैप्पी दीपावली बोल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: दिवाली पर ग्रहों का राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होंगे मालामाल

दिवाली की शुभकामनाएं (Diwali Wishes) 

  • हंसते-मुस्कुराते दीप तुम जलाना,
    जीवन में नई खुशियों को लाना,
    दुख-दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना,
    और प्यार से ये दिवाली मनाना.
    हैप्पी दिवाली
  • मां लक्ष्मी का हाथ हो,
    सरस्वती का साथ हो,
    गणेश का निवास हो,
    और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
    आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
    शुभ दिवाली
  • दिवाली का ये प्यारा त्योहार,
    आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
    लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
    शुभकामना हमारी करो स्वीकार.
  • दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
    पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
    मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार.
  • लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
    सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,
    जीवन में आएं खुशियां अपार,
    शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार.
  • दीये की रोशनी से सब अंधेरा दूर हो जाए,
    दुआ है की जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाए.
    हैप्पी दिवाली
  • सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
    घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
    सेहत भी रहे अच्छी आपके चेहरे पर लाली हो,
    हंसते रहें आप और आसपास खुशहाली ही खुशहाली हो.
  • दिवाली आए तो दीप जलाएं,
    धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
    जली फुलझड़िया सबको भाए
    आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
  • दीप जलते-जगमगाते रहें,
    हम आपको और आप हमें याद आते रहें,
    जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी कि,
    आप हमेशा मुस्कुराते रहें
  • आपके घर में लक्ष्मी गणेश का वास हो,
    जीवन से अंधेरा दूर हो,
    हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे,
    और आपकी जिंदगी में खुशियों की महफिल सज जाए.
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • आसमान है रोशन पटाखों की रोशनी से,
    खुशी का मौसम है चारों दिशाओं में,
    आई दीपावली ढेर सारा प्यार लाई,
    हर एक घर में चमक की मस्ती छाई.
Latest News

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

दीपावली के अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से विशेष कार्यक्रम ‘स्वर्णिम संध्या’ का आयोजन किया गया....

More Articles Like This

Exit mobile version