Dussehra 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर विजय हासिल की थी. वहीं, आदिशक्ति मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था. बता दें कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है. ये पर्व हमारे जीवन में खुशियां लाता है. अगर हम वास्तु शास्त्र की बात करेे, तो दशहरा को लेकर उसमें कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करके आप मालामाल हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं दशहरा पर आप कौन से उपाय कर सकते हैं.
चुटकी भर राख Dussehra 2026
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन रावण दहन की राख बहुत चमत्कारी होती है. अगर आपके घर में कलह होती हो या कोई दोष रहता है, तो आप दशहरा के दूसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. इसके बाद रावण दहन की राख को घर लाएं. लाई गई राख को कागज में डालकर उसे तिजोरी में रखें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
दूर होगी नकारात्मक शक्ति
राख से किए गए इस उपाय से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी. इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी. साथ ही सकारात्मकता ऊर्जा का वास भी होगा. आपके जीवन में खुशहाली भी बनी रहेगी. अगर आप ऐसा करते हैं, तो घर में बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरें के दिन क्यों खाया जाता है पान? जानिए क्या है इसकी परंपरा
नारियल का टोटका
अगर आपको व्यापार में मुनाफा नहीं हो रहा है, तो विजयदशमी के दिन नारियल से टोटका करें. नारियल लेकर आप उसे पीले रंग के कपड़े में लपेट लें. इसके बाद एक जोड़ा जनेऊ और मिठाई के साथ उसे राम मंदिर में चढ़ाएं. ये टोटका जल्द असर करता है.
गणेश-लक्ष्मी की पूजा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, विजयदशमी के दिन गणेश-लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें. पूजा के दौरान एक नारियल भी रखें. पूजा के बाद उस नारियल को तिजोरी में रख दें. इसके बाद नारियल को रात के समय राम मंदिर में अर्पित कर दें. ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि नारियल अर्पण करते समय भगवान राम से दुख दूर करने की प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपके घर में कभी निर्धनता नहीं आएगी.
साफ करें मां दुर्गा का चरण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, विजयदशमी के दिन मां दुर्गा के चरणों को लाल रंग के कपड़े या किसी रुमाल से साफ करें. इसके बाद उनके चरण अपनी तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आपको कभी धन की कमी नहीं होगी.
(Disclaimer: लेख में दी गई जानकारी समान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है, इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)