शमी  से केला तक…दशहरे से पहले घर में लगाएं ये पौधे, भर जाएगी तिजोरी, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dussehra Vastu Tips: दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए पूजा-पाठ करते हैं और घर की साफ-सफाई भी करते हैं. ऐसे में अगर दशहरे से पहले घर को सजाने के साथ कुछ शुभ पौधे लगाए जाएं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है.

शमी का पौधा

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, दशहरे से पहले लगाए जाने वाले पौधों में सबसे पहले नाम आता है शमी का. शमी के पौधे को पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बहुत पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि इसका संबंध सीधे भगवान राम और रामायण काल से है. बता दें कि जब आप शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार या सही स्थान पर लगाते हैं, तो यह घर के भीतर फैली नकारात्मकता को बाहर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

अपराजिता का पौधा

वहीं, अपराजिता का पौधा भी घर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसके नीले और सुंदर फूल न केवल मन को सुकून देते हैं, बल्कि घर-परिवार में चल रहे तनाव और अशांति को दूर कर घर को खुशहाल बना देते है.

तुलसी का पौधा

इसके अलावा, पौधों की बात हो और तुलसी का जिक्र न आए, हो ही नहीं सकता. तुलसी तो वैसे भी हर भारतीय घर की पहचान मानी जाती है, लेकिन अगर इसे वास्तु के अनुसार सही दिशा यानी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का एक अटूट माहौल बना रहता है.

केले के पौधे की सेवा

दशहरे के खास मौके पर अगर आप केले का पौधा लाकर अपने आंगन में रोपते हैं, तो यह धार्मिक दृष्टि से बेहद कल्याणकारी माना जाता है. मान्यता है कि केले के पौधे की सेवा करने से घर में खुशहाली और बरकत बनी रहती है. माता लक्ष्मी का साक्षात वास होता है.

Latest News

पंजाब में बोले अमित शाहः “चिट्टा से परेशान लोगों से मिला, पाताल से ढूंढकर निकालेंगे ड्रग्स माफिया को”

Amit Shah Punjab: गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब ड्रग्स मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, "पंजाब की...

More Articles Like This

Exit mobile version