Ganesh Chaturthi 2026: गणपति मेरा बड़ा प्यारा… गणेश चतुर्थी पर अपनों के भेजें ये संदेश

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन गणपति बप्पा का घर-घर में विराजमान किया जाता है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है. इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं.

गणेश चतुर्थी शुभकामना संदेश (Ganesh Chaturthi 2026)

1. गणपति बप्पा मोरया,
संकट हर लो सबका,
घर-घर में खुशियां भर दो,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें।

2. बप्पा का आगमन आपके जीवन से
सारी बाधाएं दूर करे और खुशियों की बारिश करे।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ganesh Chaturthi Wishes

3. गणेश जी के चरणों में सिर झुकाएं,
हर कठिनाई को दूर भगाएं,
हर पल जीवन में सुख पाएं।
Happy Ganeshotsav!

4. जैसे गणपति की सूंड हमेशा ऊंची रहती है,
वैसे ही आपके जीवन की तरक्की हमेशा ऊंची रहे।
गणपति बप्पा मोरया!

5. मंगल मूर्ति विराजे घर-आंगन में,
सुख-समृद्धि लाए जीवन के हर संगम में।
Happy Ganesh Chaturthi!

6. गणपति बप्पा के चरणों में सुख और समृद्धि है,
उनका नाम लेने से जीवन में हर कठिनाई दूर होती है।

7. दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा,
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है।
हैप्पी गणेश चतुर्थी!

8. आपका और खुशियों का जन्म-जन्म का साथ हो,
आपकी तरक्की की, हर किसी की ज़बान पर बात हो।
जब भी कोई मुश्किल आये,
माय फ्रेंड गणेश आपके साथ हों।

9. गणेश जी का रूप निराला,
चेहरा भी कितना भोला-भाला,
जिस पर भी पड़ी कोई मुसीबत,
उसे इन्होंने ही संभाला।

10. पार्वती के लाडले, शिव के प्यारे,
लडुअन खा के जो मूषक सवारे,
वो हैं जय गणेश देवा हमारे।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: गणेश चतुर्थी पर बन रहा राजयोग, इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे गजानन

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version