Happy Dhanteras Wishes: धनतेरस पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Happy Dhanteras Wishes: पांच दिवसीय दिवाली के पर्व की शुरुआत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस के दिन से होती है. इस दिन भगवान धनवंतरी, भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस साल यह पर्व आज 06 नवंबर को मनाया जा रहा है. ऐसे में धनतेरस के पावन मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसे शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसे आप अपने रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेजकर विशेष रूप से धनतेरस की बधाई दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर बर्तन खरीदने जा रहे हैं? जानें स्टील, तांबा और पीतल खरीदने का शुभ मुहूर्त

Happy Dhanteras Wishes भेजें ये खास शुभकामनाएं

  • धनतेरस की आई बहार
    सुख-समृद्धि हो आपके घर-अपरंपार
    धन्वंतरि का आए ढेर सारा आशीर्वाद
    हर दिल पर छाए खुशियों का त्यौहार.
    हैप्पी धनतेरस 
  • खुशियां बरसे और घर में आए खुशहाली
    इस धनतेरस रौशन हो परिवार, रहे हरियाली
    सफलता कदम चूमे, घर परिवार रहे समृद्धिशाली
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई.
  • मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे आप पर कृपा अपार
    दिन रात बढ़े आपका कारोबार
    मिले आपको सबका भरपूर प्यार
    धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार
    ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार.
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • धनतेरस का वैभव हो आपके संग
    हर दिन महके जैसे बहार का रंग
    धन्वंतरि का आशीष हो हमेशा आपके संग
    सुख, समृद्धि हो सदा आपके संग.
    हैप्पी धनतेरस
  • धनतेरस का है शुभ दिन आया
    सबके लिए है खुशियां लाया
    लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से
    रहेगी आपके परिवार पर सुखों की छाया.
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • धन धान्य से भरा रहे ये धनतेरस
    भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
    आओ मिलकर करें पूजन उनका
    जो हैं सबके जीवन के उद्धारक.
    धनतेरस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं.
  • दिल में हों खुशियां, घर में सुख का वास हो
    हीरे मोती सा आपका घर-परिवार हो
    थी जिसकी तमन्ना वो वो खुशी आपके पास हो
    कुछ ऐसा धनतेरस आपका धनतेरस का त्योहार हो.
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,
    आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,
    माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो.
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • धन की ज्योत का प्रकाश,
    पुलकित धरती, जगमग आकाश,
    आज ये प्रार्थना है, आप के लिए खास,
    धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो हर आस.
  • आपका धनतेरस इतना खास हो,
    घर आपके लक्ष्मी का वास हो,
    दूर ना हो कोई सब आपके पास हो..
  • जीवन में आपकी खुशियां बेशुमार हो
    ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो
    मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो
    इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो.
Latest News

पहले दिन ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका! रणबीर कपूर ने धुरंधर, पठान और एनिमल को दी मात

Ramayana Box Office Collection: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बड़े बजट की फिल्मों में शामिल 'रामायण' आखिरकार बड़े...

More Articles Like This