कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज, राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Krishna Janmashtami 2026: आज 04 सितंबर को देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. देशभर में इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह है. इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भगवान श्रीकृष्ण की जीवनलीला और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन को संजीवनी प्रदान करते हैं. उन्होंने सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म का मार्ग दिखाया. आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने तथा एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें.

पीएम मोदी ने दी Krishna Janmashtami 2026 की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं. भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है. उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है. जय श्रीकृष्ण!

आज मनाई जा रही जन्माष्टमी

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. सनातन धर्म को मानने वाले इस दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाते हैं. आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा. कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लोग उनके आगमन के लिए अपने घरों और मंदिरों की विशेष सजावट करते हैं. भगवान को चढ़ाने के लिए छप्पन भोग बनाए जाते हैं. भजन गाते हैं.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This