Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को जरूर करें ये 4 उपाय, धन-समृद्धि के लिए माने जाते हैं बेहद खास

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hariyali Amavasya 2026: धार्मिक दृष्टि से हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है. सावन महीने में आने वाली इस अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. इस साल हरियाली अमावस्या 12 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है. इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और पवित्र नदियों व जलाशयों में स्नान करना पुण्यदायक माना जाता है.

हरियाली अमावस्या पर तुलसी और पीपल के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है.  वहीं, श्रावण अमावस्या को पितृ तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इस दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों का भी उल्लेख मिलता है. मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक खुशहाली आती है.

हरियाली अमावस्या पर करें ये खास उपाय

  • पहला उपाय- हरियाली अमावस्या के दिन सुबह और शाम तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाने की परंपरा बताई गई है. इसके साथ माता लक्ष्मी का स्मरण करने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि अमावस्या के दिन किया गया यह उपाय मां लक्ष्मी की कृपा पाने में सहायक हो सकता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है.
  • दूसरा उपाय- हरियाली अमावस्या की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करने की बात कही गई है. मंत्र जाप के बाद पीपल के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है.
  • तीसरा उपाय- श्रावण अमावस्या के दिन एक कटोरी में थोड़े कच्चे चावल और थोड़ा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा बताई गई है. अर्घ्य देते समय ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप करें. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा से जुड़े दोषों से राहत मिल सकती है. इसके साथ ही मानसिक तनाव कम होने और घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद मिलने की मान्यता है.
  • चौथा उपाय-  हरियाली अमावस्या पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए एक लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 7 कौड़ियां और एक श्री यंत्र रखने की बात कही गई है. इसके बाद इस लाल कपड़े को घर की तिजोरी या उस स्थान पर रखें, जहां धन और गहने रखे जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और धन-समृद्धि में बरकत बनी रहने की मान्यता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि एक नहीं, जानें दोनों में क्या है बड़ा अंतर

Latest News

हॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका: दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का निधन, पुलिस प्रमुख की भूमिका से मिली पहचान

Washington: हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज...

More Articles Like This