Mangal Gochar 2024: मंगल करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशि वालों का होगा मंगल ही मंगल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का विशेष महत्व है. मंगल ग्रह को उग्रता,पराक्रम, विवाह और साहस का कारक माना जाता है. मंगल का गोचर बहुत मायने रखता है. इस समय मंगल ग्रह धनु राशि में हैं. जो कल यानी 5 फरवरी 2024 को मकर राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष की माने तो मंगल का ये गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. मंगल गोचर के प्रभाव से इन राशि के जातकों को नई नौकरी, ऊंचा पद, पैसा और प्रतिष्‍ठा मिलेगा. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

वृषभ

मंगल का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इस राशि के जातकों को करियर में मनचाही सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. वेतन वृद्धि के चांस हैं. निजी जीवन में संतुलन बना कर रखें. लव लाइफ में कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें.

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर सकारात्मक रहने वाला है. इस समय तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे. आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्‍की करेंगे. बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े जातकों को किसी अच्छे कंपनी से नौकरी ऑफर मिल सकता है.

वृश्चिक

मंगल का गोचर मकर राशि वालों के इनकम में बढ़ोत्तरी कराएगा. नया व्यवसाय के लिए शुभ समय रहेगा. समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. वाणी में विनम्रता रखें.

कुंभ

मगल का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इस समय आप खूब तरक्की करेंगे. निवेश से लाभ होगा. व्‍यवहार में विनम्रता रखें. इस समय जिस काम में हाथ लगाएंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी. व्‍यापार में तगड़ा लाभ होगा.

ये भी पढ़ें- Zodiac Nature: इन 4 राशियों के जातक होते हैं बहुत खर्चीले, पानी की तरह बहाते हैं पैसा

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This