Moon Transit in Scorpio: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुल सकती है किस्मत, 29 जून तक मिलेंगे शुभ संकेत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moon Transit in Scorpio: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्रमा सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रहों में शामिल हैं, इसलिए इनके गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर जल्दी दिखाई देता है. 26 जून को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर चंद्रमा ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीचस्थ माने जाते हैं, जिसके कारण कुछ राशियों को मानसिक तनाव या जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह गोचर बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. आइए जानते हैं 29 जून तक किन राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिल सकता है.

वृषभ राशि

चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि के सप्तम भाव में हुआ है. यह भाव विवाह, साझेदारी और दांपत्य जीवन का प्रतिनिधित्व करता है. इस अवधि में साझेदारी के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. जो लोग किसी के साथ नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ सकती है और जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं. विवाह योग्य लोगों को मनचाहा रिश्ता मिलने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी छवि मजबूत हो सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के सुख भाव में चंद्रमा का गोचर हुआ है. यह गोचर पारिवारिक जीवन और सुख-सुविधाओं के लिहाज से सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. माता के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है. जो लोग नया वाहन, मकान या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहने के संकेत हैं. जो लोग नौकरी या पढ़ाई के कारण घर से दूर रह रहे हैं, उनके घर जाने के योग बन सकते हैं. साथ ही आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आने से सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लाभ भाव में चंद्रमा का गोचर हुआ है. ज्योतिष के अनुसार यह भाव आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा माना जाता है. इस गोचर के प्रभाव से आपकी लंबे समय से चली आ रही कुछ मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के भी संकेत हैं. जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक साबित हो सकता है और कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- 26 June 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

PAK रक्षा मंत्री आसिफ के PoK के खिलाफ विवादित बयान पर बवाल, मानवाधिकार परिषद ने मांगा स्पष्टीकरण

New Delhi: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने देश के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर एक बयान...

More Articles Like This