नाग पंचमी के दिन घर में सांप का दिखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है वास्तु

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nag Panchami: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी का दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन सांप से जुड़ी चीजों का विशेष महत्व माना जाता है.

ऐसे में यदि इस दिन अचानक कहीं सांप की तस्वीर दिख जाए या घर में नाग देवता की छवि नजर आ जाए, तो ये शुभ फल देने वाला संकेत होता है. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार पर नाग देवता की कृपा बनी रहती है. नाग पंचमी के दिन घर में सांप के दिखने का मतलब है कि कालसर्प दोष या पितृ दोष कम हो रहा है. भगवान शिव और नाग देवता की कृपा आप पर बनी है. घर में धन और सुख-शांति आएगी. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

शुभ संकेत और फल

भगवान शिव की कृपा- भोलेनाथ और नाग देवता का आशीर्वाद आपके परिवार को मिलता है.

आर्थिक लाभ- धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं और लाभ के रास्ते खुलते हैं.

भय से मुक्ति- मन का डर दूर होता है और जीवन में साहस बढ़ता है.

शुभ समाचार- घर में किसी नए काम की शुरुआत या खुशखबरी मिल सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version