Astro Tips: सूर्यास्त के बाद नाखून काटना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nail Cutting Astro Tips: घर के बड़े-बुजुर्ग अक्‍सर शाम के समय या रात में नाखून काटने से मना कर देते है और वजह पूछने पर कह देते है कि रात में नाखून काटना अशुभ होता, लेकिन उनके इस जवाब से हमें संतुष्टि नहीं मिलती है और हमारे मन में इसका कोई ठोस कारण जानने की इच्‍छा होती है. ऐसे में आज हम आपको रात के समय नाखून काटने के ज्‍योतिष प्रभावों के बारे में बताने जा रहे हैं.

दरअसल, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ कामों को शाम के समय करने की मनाही होती है. उन्‍ही में से एक है रात के समय नाखून काटना. आइए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए और ऐसा करने से क्या परेशानियां होती हैं.

रूठ जाती हैं देवी लक्ष्मी

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं. जिस घर में शाम या शाम के बाद नाखून काटा जाता है, या झाडू लगाया जाता है उस घर और सदस्‍यों से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे घर की बरकत रुक जाती है. धन की आमद घटने लगती है, यहां तक कि जमा-पूंजी भी खत्म हो जाती है. ऐसे में आपको भूलकर भी शाम के समय नाखून काटना, बाल काटना, घर में झाडू लगाना और घर का कचरा नहीं फेकना चाहिए.

ग्रहों पर होता है बुरा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शाम या रात के समय नाखून काटने से ग्रहों, विशेष कर सूर्य और शनि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में इन ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव पडने से समाज में व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आने के साथ ही उन्‍हें कई तरह की समस्‍याओं का भी सामना करना पड़ता है.

नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि

वास्तु शास्त्र की माने तो शाम के समय या रात में नाखून काटने का सही समय नहीं होता है. ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है. इसके साथ ही तमाम तरह की अन्‍य परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है.

घर पर बुरी आत्माओं का साया

सूर्यास्त के बाद रोशनी कम हो जाती है, और कम रोशनी में नाखून काटते (Nail Cutting) वक्त उंगली के जख्मी होने और खून निकलने का अंदेशा रहता है. मान्यता है कि शाम के समय या रात में नाखून काटते समय उंगली के जख्मी होकर खून निकलने से घर में भूत और बुरी आत्माओं को आने का निमंत्रण मिलता है, जो घर को तबाही की ओर ले जाते है.

परिवार में मृत्यु का संकेत

वहीं, बहुत लोगों का ऐसा भी मानना है कि शाम के समय या रात में नाखून काटते वक्‍त जख्मी हुई उंगली से खून निकलना परिवार में किसी की अकाल मृत्यु की ओर संकेत करता है. इसीलिए आपको रात के समय नाखून काटने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़े:-कबूतर का घर की बालकनी में अंडे देना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version