Navratri 2026: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की पूजा और उनकी कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करते हैं और अपनी सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. वहीं, नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है. हालांकि इस बार महाअष्टमी और महानवमी दोनों की पूजा 19 अक्टूबर को होगी. ऐसे में ज्योतिष के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी या नवमी के दिन नारियल से जुड़े कुछ खास उपायो को करके आप अपने करियर में तरक्की कर सकते है. तो देर किस बात की चलिए जानते है उन उपायो के बारें में….
किन किन चीजों की होगी आवयश्कता
इस उपाय को करने के लिए आपको एक सूखे गोले यानी सूखे नारियल और एक मोतीचूर के लड्डू की जरूरत होगी.
क्या करें?
- ज्योतिष के अनुसार, एक सूखा नारियल लें और इसे बीच से काट लें. अब, इसके अंदर एक मोतीचूर का लड्डू भरें और नारियल को बंद कर दें.
- आपको इस नारियल को किसी पेड़ के नीचे रखना है.
- आप इसे अपने घर के पास पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते हैं या किसी भी ऐसे पेड़ के नीचे रख सकते हैं जहां चींटियां आती हों.
इस उपाय को करने से आपको अपनी नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, आपकी तरक्की के रास्ते खुलने लगेंगे. इसके अलावा, यदि आपकी प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा है, तो इस उपाय से वो इच्छा भी जल्द पूरी हो सकती है. बता दें कि आप इस उपाय को खुद के लिए कर सकते हैं, अपने बच्चों या पार्टनर के लिए भी ये उपाय कर सकते हैं.