भारत के लिए कैसा रहेगा साल 2026? पढ़िए सबसे बड़ी ‘भविष्यवाणी’

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

2026 Astrology Predictions For India: साल 2025 बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. अब हर कोई बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहा है. वहीं, लोग ये भी जानना चाह रहे कि नया साल किन चुनौतियों और किन खुशियों के साथ आ रहा है. ऐसे में आज हम ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि साल 2026 भारत पर क्या प्रभाव डालने वाला है…

मंगल की महादशा से गुजर रहा भारत

भारत की कुंडली के अनुसार, वर्तमान में भारत मंगल की महादशा से गुजर रहा. ये महादशा फिलहाल 5 जनवरी 2026 तक चलने वाली है. मंगल की ऊर्जा तेज और आक्रामक मानी जाती है. साल 2025 मंगल का था. यही कारण है कि इस साल दुनियाभर में राजनीतिक और सामाजिक घटनाएं देखने को मिलीं.

इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता 2026 Astrology Predictions For India

ज्योतिष के अनुसार आने वाला साल भारत के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. साल 2026 में भारत ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सफलता पाएगा. वहीं, खेल की दुनिया और माइनिंग के क्षेत्र में भी भारत को उपलब्धि हासिल होगी. इस साल भारत को बड़े पदक और पुरस्कार मिल सकते हैं. इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत अपना परचम लहराने वाला है. विज्ञान के क्षेत्र में भी भारत कुछ बड़ा कर सकता है. इसके अलावा भारत नए हथियार बना सकता है. कुल मिलाकर 2026 भारत के लिए सकारात्मक रहने वाला है.

सरकार के लिए कैसा रहेगा 2026

ये साल केंद्र सरकार के लिए कुछ कड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है. सरकार में शामिल भरोसेमंद नेताओं में मनमुटाव हो सकता है. एनडीए के घटक दलों के बीच मतभेद होने की संभावना है. विपक्षी दल हावी होने का प्रयास कर सकता है.

आम नागरिकों को रहना होगा सजग

साल 2026 में आमजनों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. आने वाले साल में पूंजी को जोखिम में डालने से बचें. आर्थिक मामलों में सजग रहें. SIP, इन्श्योरेंस जैसी योजनाओं में सोच-समझकर कदम उठाएं. 2026 आर्थिक दृष्टि से उतार–चढ़ाव वाला रह सकता है. ये साल सोना और कृषि योग्य ज़मीन में निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित रहेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, अमित शाह और CM योगी ने दी शुभकामनाएं

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version