Numerology Compatibility: अंकज्योतिष में मूलांक को व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और पसंद-नापसंद से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि जन्म की तारीख से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातें बताता है. अंकज्योतिष में कुल 9 मूलांकों का उल्लेख मिलता है और हर मूलांक को किसी न किसी ग्रह से संबंधित माना जाता है. इसी आधार पर अलग-अलग मूलांकों के बीच मित्रता, तालमेल और मतभेद की संभावनाओं की व्याख्या की जाती है. आइए जानते हैं अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लोगों की किस मूलांक वालों से अच्छी बनती है और किन अंकों के साथ उनके मतभेद हो सकते हैं…
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. अंकज्योतिष में इस मूलांक का संबंध सूर्य से बताया गया है. मान्यता के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग जिद्दी, गुस्सैल, मेहनती और अनुशासनप्रिय होते हैं. इनकी अपने मूलांक के अलावा 5 और 9 मूलांक वालों से अच्छी दोस्ती मानी जाती है. वहीं मूलांक 8 वालों के साथ इनके मतभेद होने की संभावना बताई जाती है.
मूलांक 2
किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है. अंकज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग कल्पनाशील, शांत स्वभाव के और संवेदनशील होते हैं. इनमें सहनशक्ति अच्छी मानी जाती है और ये मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता रखते हैं. इनकी मूलांक 2 के अलावा 3 और 5 वालों से अच्छी बनती है. वहीं मूलांक 4, 8 और 9 वालों के साथ इनकी मित्रता अपेक्षाकृत कम बताई जाती है.
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है. इस मूलांक के लोगों को बातचीत में निपुण, धार्मिक, बुद्धिमान और दानवीर स्वभाव का बताया जाता है. अंकज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इनकी अपने मूलांक के साथ ही 1, 2 और 9 मूलांक वालों से अच्छी दोस्ती रहती है. वहीं मूलांक 6 वालों के साथ इनके टकराव की संभावना बताई जाती है.
मूलांक 4
किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. अंकज्योतिष में मूलांक 4 वाले लोगों को ईमानदार और अनुशासनप्रिय माना जाता है. इनकी अपने मूलांक के अलावा 6 और 7 मूलांक वालों से अच्छी बनती है. वहीं मूलांक 2 और 9 वालों के साथ इनके विचारों में मतभेद होने की मान्यता है.
मूलांक 5
जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है. अंकज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग बुद्धिमान, साहसी और चतुर स्वभाव के होते हैं. इनकी अपने मूलांक के साथ ही 6, 7 और 8 मूलांक वालों से अच्छी दोस्ती मानी जाती है. अन्य मूलांकों के साथ भी इनके संतुलित संबंध रहने की मान्यता है.
मूलांक 6
किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. इस मूलांक के लोगों को अच्छा मित्र माना जाता है. अंकज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इनकी अपने मूलांक के अलावा 5, 7 और 8 वालों से अच्छी बनती है. वहीं मूलांक 3 वालों के साथ इनके मतभेद होने की संभावना बताई जाती है.
मूलांक 7
जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है. अंकज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों की अपने मूलांक के अलावा 5, 6 और 8 वालों से अच्छी बनती है. इनके लिए किसी एक प्रमुख शत्रु अंक का उल्लेख नहीं किया जाता. हालांकि, मान्यता है कि अत्यधिक भौतिकवादी और व्यावहारिक सोच रखने वाले लोगों के साथ इनका तालमेल कुछ कम हो सकता है.
मूलांक 8
किसी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 होता है. अंकज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 8 वाले लोगों की अपने मूलांक के अलावा 4, 5, 6 और 7 वालों से अच्छी दोस्ती रहती है. वहीं मूलांक 1 और 2 वालों के साथ इनकी कम पटरी खाने की बात कही जाती है.
मूलांक 9
जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है. अंकज्योतिष में मूलांक 9 वाले लोगों की अपने मूलांक के अलावा 1, 3 और 5 वालों से अच्छी बनती है. वहीं मूलांक 4 वालों के साथ इनके मतभेद होने की संभावना बताई जाती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक हैं गणपति: दिव्य मोरारी बापू