11 March 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

11 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 11 मार्च, दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग 

11 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है. अष्टमी तिथि पूरे दिन और पूरी रात रहेगी और अगले दिन भोर 4 बजकर 20 मिनट तक प्रभाव में रहेगी. इस दिन सुबह 09:12 मिनट तक वज्र योग रहेगा, उसके बाद सिद्धि योग शुरू हो जाएगा. वहीं ज्येष्ठा नक्षत्र रात 10 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन शीतलाष्टमी का व्रत भी रखा जाएगा. इस दिन भक्त माता शीतला की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

11 मार्च 2026 का शुभ मुहूर्त

  • चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि– 11 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 20 मिनट तक
  • वज्र योग– 11 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक वज्र योग रहेगा, उसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा
  • ज्येष्ठा नक्षत्र- 11 मार्च 2026 को रात 10 बजे तक
  • 11 मार्च 2026 व्रत-त्यौहार– शीतलाष्टमी व्रत
  • शीतला अष्टमी पूजा मुहूर्त- 06:50 ए एम से 06:47 पी एम

शीतलाष्टमी 2026 के दिन शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:14 ए एम से 06:02 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 05:38 ए एम से 06:50 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त– कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त– 02:48 पी एम से 03:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त– 06:45 पी एम से 07:09 पी एम
  • सायाह्न संध्या– 06:47 पी एम से 07:59 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:31 से दोपहर 02:00 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:49 से दोपहर 02:18 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:33 से दोपहर 02:02 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:17 से दोपहर 01:46 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:30 से दोपहर 02:00 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:47 से दोपहर 01:16 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:50 से दोपहर 02:19 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:19 से दोपहर 01:49 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:43 AM
  • र्यास्त – 6:30 PM
  • चन्द्रोदय – Mar 11 12:51 AM
  • चन्द्रास्त – Mar 12 12:19 PM

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: मिथुन, वृश्चिक समेत इन 2 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता, जानें अपना राशिफल

Latest News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरुण तुपे की मौत, घर में मिला शव, आखिर किस वजह से गई जान?

Maharashtra: महाराष्ट्र के एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई. उन्होंने अपनी आखिरी...

More Articles Like This