18 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 18 मार्च, दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…
18 मार्च 2026, बुधवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. यह तिथि सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन शुभ योग का संयोग बना हुआ है, जो पूरे दिन और पूरी रात के बाद अगले दिन भोर 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. वहीं पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र भी पूरे दिन और रात के बाद अगले दिन सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक प्रभावी रहेगा. खास बात यह है कि इस दिन पंचक भी है और श्राद्ध पक्ष की अमावस्या का योग भी बन रहा है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है.
18 मार्च का पंचांग
- चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 18 मार्च को सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक, फिर अमावस्या तिथि लग जाएगी.
- शुभ योग– 18 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 1 मिनट तक
- पूर्वा भाद्रपद – 18 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक
- 18 मार्च 2026 विशेष – पंचक और श्राद्धदि अमावस्या
18 मार्च के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:09 AM से 06:57 AM तक
- प्रातः सन्ध्या : 05:33 AM से 06:44 AM तक
- गोधूलि मुहूर्त: 06:47 PM से 07:11 PM तक
- सायाह्न सन्ध्या: 06:49 PM से 08:00 PM तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 12:29 से दोपहर 02:00 तक
- मुंबई- दोपहर 12:47 से दोपहर 02:17 तक
- चंडीगढ़- दोपहर 12:31 से दोपहर 02:02 तक
- लखनऊ- दोपहर 12:15 से दोपहर 01:45 तक
- भोपाल- दोपहर 12:28 से दोपहर 01:59 तक
- कोलकाता- दोपहर पहले 11:45 से दोपहर 01:15 तक
- अहमदाबाद- दोपहर 12:48 से दोपहर 02:18 तक
- चेन्नई- दोपहर 12:17 से दोपहर 01:48 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 6:36 AM
- सूर्यास्त – 6:33 PM
- चन्द्रोदय – Mar 18 5:55 AM
- चन्द्रास्त – Mar 18 6:03 PM
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव, पढ़ें अपना राशिफल