18 May 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

18 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा या नए कार्य की शुरुआत से पहले लोग शुभ मुहूर्त और तिथि की जानकारी जरूर लेते हैं. 18 मई 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दिन प्रथम (अधिक) ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी. साथ ही सुकर्मा योग और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग भी बन रहा है, जो दिन के महत्व को और बढ़ा रहा है.

ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. ऐसे में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए दिन महत्वपूर्ण माना जा सकता है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 18 मई, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

18 मई 2026 का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि – शाम 5 बजकर 54 मिनट तक
सुकर्मा योग – रात 9 बजकर 48 मिनट तक
रोहिणी नक्षत्र – सुबह 11 बजकर 32 मिनट तक

18 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:36 से 05:20 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:09 से 01:01 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:46 से 03:38 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07:05 से 07:27 बजे तक
अमृत काल – दोपहर 12:26 से 01:50 बजे तक

18 मई 2026 का अशुभ समय

राहुकाल – शाम 05:29 से 07:07 बजे तक
यमगण्ड – दोपहर 12:35 से 02:13 बजे तक
आडल योग – दोपहर 02:32 से अगले दिन सुबह 06:03 बजे तक
दुर्मुहूर्त – शाम 05:22 से 06:14 बजे तक
गुलिक काल – दोपहर 03:51 से 05:29 बजे तक

शहरों के अनुसार राहुकाल का समय

दिल्ली – सुबह 07:11 से 08:53 बजे तक
मुंबई – सुबह 07:41 से 09:19 बजे तक
चंडीगढ़ – सुबह 07:10 से 08:53 बजे तक
लखनऊ – सुबह 06:59 से 08:40 बजे तक
भोपाल – सुबह 07:18 से 08:57 बजे तक
कोलकाता – सुबह 06:35 से 08:14 बजे तक
अहमदाबाद – सुबह 07:37 से 09:17 बजे तक
चेन्नई – सुबह 07:19 से 08:54 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 05:28 बजे
सूर्यास्त – शाम 07:06 बजे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और शिव मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: हर रूप और हर आयाम में पूर्ण हैं श्रीकृष्ण : दिव्य मोरारी बापू

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version