Sapne Mein Saap : हमारे सनातन धर्म में सांप (नाग) को पूजनीय माना गया है. हर साल नाग पंचमी के त्योहार पर इनकी विधि विधान पूजा भी की जाती है. बता दें कि भगवान शिव ने भी अपने गले में सांप (वासुकी) धारण किया हुआ है तो वहीं भगवान विष्णु शेषनाग की शैय्या पर क्षीर सागर में निवास करते हैं. इससे ये पता चलता है कि हिंदू धर्म में सांपों का एक महत्वपूर्ण स्थान है. कई बार लोगों को सपने में भी सांप दिखाई देते हैं. कुछ लोग सांप के सपने आना शुभ मानते हैं तो कुछ अशुभ. लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो सांप के सपने अक्सर शुभ संकेत ही देते हैं.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोमवार को सपने में सांप दिखना बेहद शुभ माना जाता है. बता दें कि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, जो स्वयं अपने गले में वासुकी नाग धारण करते हैं. इस दिन सपने में सांप के दर्शन हो जाएं तो इससे ज्यादा अच्छी बात क्या हो सकती है. माना जाता है कि सोमवार को सांप दिखने का मतलब है कि आपका समय अब बदलने वाला है और आपके सभी कष्ट खत्म होने वाले हैं. ये सपना रुका हुआ धन वापस मिलने का भी संकेत देता है. इसके अलावा इसे आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक भी माना जाता है.
बता दें कि सपने में सफेद सांप का दिखना सबसे दुर्लभ और शुभ माना जाता है. कहते हैं ये सपना सुख, शांति और सौभाग्य का प्रतीक है. क्योंकि सफेद सांप को सपने में देखना मतलब आपको गुप्त धन मिलने वाला है या आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण होने वाली है.
यदि आप सपने में सांप को शिवलिंग पर लिपटा हुआ देखते हैं तो यह सपना साक्षात महादेव की कृपा का संकेत है. इस सपने के आने का मतलब है कि आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी.
शास्त्रों के मुताबिक, अगर सपने में सांप किसी पेड़ या दीवार पर ऊपर की ओर चढ़ता दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपकी प्रगति होने वाली है. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या बिजनेस में अचानक बड़ा मुनाफा हो सकता है. कुल मिलाकर ये सपना ग्रोथ का संकेत देता है.
इसके साथ ही सपने में सांप फन फैलाए दिखाई दे तो यह राजयोग या संपत्ति प्राप्ति का संकेत होता है. हो सकता है कि भविष्य में आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल जाए.
सपने में सांप को बिल में जाते देखने का मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है. ये सपना बुरा समय जाने का संकेत देता है.
इसे भी पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, सभी संकट होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

