Sawan 2026: सावन के महिने को भगवान शिव का प्रिय महिना माना जाता है. कहा जाता है कि सावन माह में भगवान शिव के पूजन से सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है. यदि आप भी सावन में भगवान शिव का पूजन कर रहे हैं तो आपको भूल कर भी यह गलतियां नहीं करनी चाहिए. अन्यथा भगवान शिव नाराज हो जाएंगे और पुण्य की जगह आप पाप के भागीदार हो जाएंगे. ऐसे में चलिए जानते है कि भगवान शिव के पूजन के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
सावन महिने के दौरान अगर आप पूजन कर रहे हैं तो फोटो खींचने से बचें. फोटो के चक्कर में आपका ध्यान पूजा में नहीं लग पाता. पूजन के समय ऐसा करने से आपका ध्यान फोटो पर ज्यादा और पूजन पर कम रहता है. फोटो पर ध्यान न देकर पूजा में ध्यान दें.
आसन न छोड़ें
इसके अलावा, एक बार पूजन पर बैठने के बाद बार-बार आसन को न छोड़ें. एक बार आसन पर बैठ जाएं, तो पूरा पूजन समाप्ति तक बैठें रहें. तर्जनी उंगली का स्पर्श न करें. आप कोशिश करें पूजा में तर्जनी उंगली बार-बार न लगे, तर्जनी उंगली के स्पर्श से बचें. तर्जनी उंगली को शुभ नहीं माना गया है. इससे पुण्य शीर्ण होता है.
ये काम भी वर्जित
वहीं, तांबे के पात्र से महिलाएं शिवलिंग पर जल न चढ़ाएं. इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा भगवान शिव को केतकी का फूल भी चढ़ाना वर्जित है. इससे पूजन का जो फल है, वह नहीं मिलेगा और पाप के भागीदार हो जाएंगे.

