Surya Gochar 2024: सूर्य का मीन राशि में गोचर, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Surya Gochar 2024: सूर्य के धनु और मीन राशि में गोचर करते ही खरमास के महीने की शुरुआत हो जाती है. 14 मार्च 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. वहीं, राहु इस राशि में पहले से ही गोचर कर रहे हैं. ऐसे में सूर्य के मीन राशि में गोचर करते ही सूर्य और राहु की युति बनेगी. ज्योतिष की मानें तो ये युति कुछ राशि के जातकों को मुश्किलों में डाल सकते हैं. ऐसे में इस दौरान इन्हें बहुत संभलकर रहने की जरुरत होगी. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मेष

सूर्य के मीन राशि में गोचर से मेष राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगला एक महीना इनके लिए बहुत ही चुनौती पूर्ण हो सकता है. कब्ज-गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. किसी न किसी कार्य में पैसे खर्च होते रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी. युवा वर्ग को काफी मेहनत करने की जरूरत है.

सिंह

सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों को मुश्किल में डाल सकता है. इस समय इनके कई काम बनते बनते रुक सकते हैं. परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है. आर्थिक, व्यवसायिक और कार्यक्षेत्र भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आवश्यक है कि घबराएं नहीं, धैर्य बनाकर रखें.

वृश्चिक

सूर्य के मीन राशि में गोचर के चलते वृश्चिक राशि वालों को काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है. सेहत को लेकर भी परेशान हो सकते हैं. मानसिक अशांति के कारण काफी ज्यादा परेशान रह सकते. नौकरी को लेकर सतर्क रहें.

ये भी पढ़ें- Braj Ki Holi 2024: इस दिन शुरू होगा मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव, जानिए लट्ठमार से लड्डू होली तक की लिस्ट

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

19 May 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य,...

More Articles Like This