Surya Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है. 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य 16 नवंबर 2026 तक तुला राशि में ही विराजमान रहेंगे और इसके बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों के लिए यह समय खास सावधानी बरतने वाला माना जा रहा है.
सूर्य देव करीब 30 दिनों के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं. यह क्रम मेष राशि से शुरू होकर मीन राशि तक चलता है और फिर दोबारा मेष राशि से शुरू हो जाता है. 17 अक्टूबर को होने वाला सूर्य का तुला राशि में गोचर कुछ जातकों के लिए अनुकूल नहीं रहने की संभावना है. ऐसे में इन राशि वालों को 16 नवंबर 2026 तक आर्थिक, करियर और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर मिलाजुला परिणाम लेकर आ सकता है. इस दौरान आपको अपनी उम्मीद के मुताबिक परिणाम हासिल करने के लिए सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. खासतौर पर छात्रों को सफलता पाने के लिए पढ़ाई पर पहले से अधिक ध्यान देना होगा. इस अवधि में बढ़ते खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं. अगर खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो आपका बजट बिगड़ सकता है. इसलिए आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें. पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने के बजाय अच्छी तरह सोच-विचार करके ही लें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर के लिहाज से ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है. कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी सहकर्मी या अधिकारी से बहसबाजी करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. इस दौरान अपने काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. अगर काम में लापरवाही हुई तो इसका असर आपकी प्रगति और प्रमोशन पर भी पड़ सकता है. वहीं, इस अवधि में पैसों का लेन-देन करते समय भी सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे किसी को धन देने से बचें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का तुला राशि में गोचर चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान आर्थिक मामलों से जुड़ी परेशानियां सामने आने की संभावना है. इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. स्वास्थ्य को लेकर भी इस अवधि में सतर्क रहना होगा. कोई काम किसी कारण से अटक सकता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है. करियर और कारोबार दोनों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, घर-परिवार का माहौल भी तनावपूर्ण रह सकता है, इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम बनाए रखना जरूरी होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सूर्य गोचर के दौरान अपने हर कदम को सोच-समझकर उठाना होगा. इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए किसी भी काम को धैर्य के साथ पूरा करने की कोशिश करें. कारोबारियों के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. किसी बड़ी डील के हाथ से निकलने या कारोबार में नुकसान होने की आशंका बन सकती है. संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कागजी कार्रवाई करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी दस्तावेज को अच्छी तरह पढ़े बिना आगे न बढ़ें. इस दौरान बिना जरूरत की चीजों पर पैसा खर्च करने से भी बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यी भी पढ़े: श्रद्धा से किया गया श्राद्ध पितरों के प्रति कृतज्ञता का सबसे बड़ा भाव: दिव्य मोरारी बापू