Vastu Tips: घर में हाथी का जोड़ा रखना शुभ या अशुभ? जानें सही दिशा और मूर्ति से जुड़े नियम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली कई चीजों और मूर्तियों को शुभता से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि कुछ वस्तुएं घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में सहायक होती हैं. इन्हीं में हाथी के जोड़े को भी विशेष महत्व दिया जाता है.

कई लोग अपने घर में हाथी का जोड़ा रखते हैं, लेकिन इसे रखने की सही दिशा और हाथियों की बनावट को लेकर वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं. मान्यता के अनुसार, इन नियमों का ध्यान रखने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है. आइए जानते हैं घर में हाथी का जोड़ा रखने के वास्तु नियम…

हाथी का जोड़ा घर में रखने से क्या होता है?

वास्तु के अनुसार, घर में हाथी का जोड़ा रखना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहता है. ऐसा भी माना जाता है कि हाथी का जोड़ा पति-पत्नी के बीच प्रेम, अपनापन और आपसी तालमेल बढ़ाने में सहायक होता है. इसके अलावा घर के अटके हुए काम पूरे होने और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सम्मान तथा एकता बनाए रखने से भी इसे जोड़ा जाता है.

वास्तु में हाथी का आध्यात्मिक महत्व

वास्तु में हाथी को विशेष महत्व दिया गया है. हाथी को विघ्नहर्ता भगवान गणेश के स्वरूप और देवराज इंद्र के ऐरावत से भी जोड़कर देखा जाता है. जिस तरह हाथी अपने मजबूत और बड़े पैरों के सहारे जमीन पर मजबूती से खड़ा रहता है, उसी तरह वास्तु मान्यताओं में इसे घर और करियर में स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि हाथी की प्रतिमा घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में भी सहायक हो सकती है.

घर में हाथी का जोड़ा किस दिशा में रखें?

हाथी के जोड़े को सही दिशा में रखना भी वास्तु में महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा में हाथी का जोड़ा रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है. वहीं, अगर आप धन और करियर में वृद्धि की कामना रखते हैं तो हाथी के जोड़े को उत्तर दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर देव की दिशा माना गया है.

कैसी होनी चाहिए हाथी की जोड़ी?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के लिए हाथी का ऐसा जोड़ा चुनना चाहिए जिसकी सूंड ऊपर की ओर उठी हुई हो. इसे शुभ और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. वहीं, नीचे की ओर सूंड वाले हाथी को कुछ मान्यताओं में वैराग्य का संकेत माना जाता है. इसलिए घर में सजावट के लिए हाथी का जोड़ा खरीदते समय उसकी सूंड की दिशा पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है.

किस धातु या सामग्री का हाथी रखें?

वास्तु मान्यताओं में हाथी की प्रतिमा के लिए अलग-अलग धातुओं और सामग्रियों को अलग-अलग उद्देश्यों से जोड़ा गया है.

  • पीतल का हाथी: व्यापार और धन वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है.
  • चांदी का हाथी: मानसिक शांति और चंद्र दोष से जुड़े वास्तु उपायों के लिए माना जाता है.
  • लकड़ी का हाथी: घर में स्थिरता और सुकून भरी सकारात्मकता के लिए शुभ माना जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यी भी पढ़े: गया में पितरों का पिंडदान करने वाले को मिलता है मंगल आशीर्वाद: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखना ठीक नहीं, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Vastu Tips for Home: घर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहे, इसके लिए लोग साफ-सफाई से लेकर घर...

More Articles Like This