Gold Silver Price Today:  सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें क्या है रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की क़ीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोनेचांदी की कीमत

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,32,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,38,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,39,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,32,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,38,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,39,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,31,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,38,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Sensex closing bell: लाल निशान में बंद हुए भारतीय शेयर बाजार, 78 000 के नीचे फिसला सेंसेक्स 

Latest News

BRICS डिनर से शी जिनपिंग ने बनाई दूरी! क्या थी वजह, अब हुआ खुलासा

BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार (12 सितंबर) को नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन...

More Articles Like This

Exit mobile version