EV Sales Boom: भारत में पारंपरिक तकनीक वाली कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भी लगातार इजाफा हो रहा है. इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई वाहन निर्माता इस सेगमेंट में नए और बेहतर मॉडल पेश कर रहे हैं. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते महीने अलग-अलग कंपनियों ने कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है और कौन से निर्माता Top 5 की सूची में शामिल हुए हैं. इस खबर में हम आपको इलेक्ट्रिक कार बिक्री से जुड़े सभी अहम आंकड़ों की जानकारी दे रहे हैं.
कितनी हुई Electric Cars की बिक्री
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बिक्री बढ़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में 18,042 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है. जनवरी 2025 के दौरान यह आंकड़ा 11,909 यूनिट्स का था. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ईयर ऑन ईयर आधार पर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 51 फीसदी की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है.
Tata रही पहले नंबर पर
टाटा मोटर्स कई सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करती है. कंपनी ने बीते महीने देशभर में कुल 7,852 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं. इससे पहले जनवरी 2025 में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 5,292 यूनिट्स दर्ज की गई थी.
दूसरे नंबर पर रही MG
MG मोटर्स की ओर से भी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार से लेकर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार तक की बिक्री की जाती है. निर्माता की ओर से बीते महीने के दौरान 4,606 यूनिट्स की बिक्री की गई है. जनवरी 2025 में यह संख्या 4,527 यूनिट्स की थी.
तीसरे नंबर पर रही महिंद्रा
महिंद्रा भी बाजार में कई दमदार इलेक्ट्रिक SUV ऑफर करती है. बीते महीने कंपनी ने कुल 3,589 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की है. इससे पहले जनवरी 2025 में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री महज 739 यूनिट्स रही थी.
अगले नंबर पर रही विनफास्ट
विनफास्ट की ओर से 2025 के मध्य में अपनी इलेक्ट्रिक कारों को भारत में ऑफर किया गया है. इसके बाद जनवरी 2026 के दौरान इसकी कुल बिक्री 432 यूनिट्स दर्ज की गई है.
हुंडई Top 5 में हुई शामिल
भारत में हुंडई भी अलग-अलग सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारें ऑफर करती है. कंपनी ने बीते महीने कुल 326 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. जबकि जनवरी 2025 में हुंडई की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 331 यूनिट्स रही थी.
यह भी पढ़े: iOS 26.3 Update: फरवरी में Stable Rollout संभव, जानें नए फीचर्स और किन iPhone को मिलेगा अपडेट

