सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत के दूसरे सबसे बड़े निर्यात श्रेणी के रूप में उभर रहा है स्मार्टफोन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वर्गीकरण के लिए उपयोग किए जाने वाले हार्मोनाइज्ड सिस्टम (एचएस) कोड के अनुसार, स्मार्टफोन भारत की दूसरी सबसे बड़ी निर्यात श्रेणी के रूप में उभरा है. यह खंड अब ऑटोमोटिव डीजल ईंधन निर्यात को चुनौती देते हुए शीर्ष स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल-नवंबर अवधि में स्मार्टफोन निर्यात $13.1 बिलियन तक पहुंच गया है.

FY24 में चौथे स्थान पर था स्मार्टफोन निर्यात

यह HS कोड आधारित निर्यात श्रेणियों में दूसरा स्थान हासिल कर चुका है. यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में $8.9 बिलियन के मुकाबले 46 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. FY24 में स्मार्टफोन निर्यात चौथे स्थान पर था, लेकिन अब यह दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. इस दौरान, एप्पल इंक ने अपने iPhones के जरिए भारत के दो-तिहाई स्मार्टफोन निर्यात का योगदान दिया. इससे प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का बड़ा प्रभाव दिखाई देता है.

बे समय तक भारत का शीर्ष निर्यात आइटम रहे ऑटोमोटिव डीजल ईंधन ने FY24 में स्मार्टफोन निर्यात से $10 बिलियन का बड़ा अंतर बनाए रखा था. हालांकि, FY25 में यह अंतर तेजी से घटकर केवल $400 मिलियन रह गया है.

Apple का रहा प्रमुख योगदान

स्मार्टफोन निर्यात ने FY19 से ही अद्भुत वृद्धि दर्ज की है. उस समय यह $1.6 बिलियन था और HS कोड श्रेणियों में 23वें स्थान पर था. पीएलआई योजना के लागू होने के दो साल बाद, एप्पल के वेंडर्स जैसे फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन ने भारत में बड़े iPhone निर्माण केंद्र स्थापित किए. सैमसंग ने भी अपने निर्यात संचालन का विस्तार किया. FY20 में स्मार्टफोन निर्यात $2.9 बिलियन तक बढ़ गया, जिससे यह श्रेणी निर्यात रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गई. अगले दो वर्षों में, निर्यात में तेजी जारी रही. FY21 में यह $3 बिलियन और FY22 में $5.7 बिलियन तक पहुंचकर नौवें स्थान पर आ गया.

FY24 के अंत तक $15.6 बिलियन तक पहुंच गया स्मार्टफोन निर्यात

FY23 में यह वृद्धि और तेज हुई. एप्पल के प्रमुख वेंडर्स फॉक्सकॉन, टाटास, और पेगाट्रॉन ने उत्पादन बढ़ाया. स्मार्टफोन निर्यात का मूल्य लगभग $11 बिलियन तक पहुंच गया, जिससे यह श्रेणी पांचवें स्थान पर आ गई. FY24 के अंत तक, स्मार्टफोन निर्यात $15.6 बिलियन तक पहुंच गया. यह श्रेणी ऑटोमोटिव डीजल ईंधन, डायमंड्स और एविएशन टरबाइन फ्यूल के पीछे चौथे स्थान पर रही. हालांकि FY25 के अप्रैल-दिसंबर की निर्यात रैंकिंग अब तक जारी नहीं हुई है, स्मार्टफोन पहले ही $15.35 बिलियन का निर्यात कर चुके हैं, जो लगभग FY24 के कुल आंकड़े के बराबर है.

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This