Adani vs Ambani: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनें गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी को पछाड़ा

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Adani vs Ambani: मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एक बार फिर गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए है. दुनिया के अरबपतियों के लिस्‍ट में अडानी 12वे नंबर पर आ गए है. वहीं मुकेश अंबानी 13 वें स्‍थान के साथ सिर्फ एक पायदान नीचे हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अदाणी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरपर्सन गौतम अदाणी एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. गौतम अडानी अब तक के टॉप गेनर हैं. अब अदाणी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 12 में शामिल हो गए हैं, वहीं मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं.

दोनों अरबपतियों की रैंकिंग में सुधार

अदाणी समूह के चेयरमैन हाल ही में नेट वर्थ में वृद्धि के साथ एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. हालांकि पिछले साल की तुलना में दोनों अरब‍पतियों की रैंकिंग में सुधार हुआ है. पिछले 24 घंटे के अंदर गौतम अदाणी की संपत्ति में 7.6 अरब डॉलर की बढ़ोत्‍तरी हुई हैं. वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 97 अरब डॉलर है. पिछले 24 घंटे के अंदर इनकी नेटवर्थ में 665 मिलियन डॉलर की बढ़ोत्‍तरी हुई है.

गौतम अदाणी की संपत्ति बढ़ने का कारण?

साल 2023 में जिन अरबपतियों पर डॉलर की बरसात हुई थी, साल 2024 की शुरुआत उनके लिए खराब रही. बात करें अडानी की तो 3 जनवरी 2024 को अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इनकी कंपनियों के शेयरों के भाव तेजी से मजबुत हुए है, जिससे उनकी नेट वर्थ में इजाफा हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी की तरफ से हो रही जांच को संतोषप्रद बताते हुए कुल 24 में से बचे 2 और मामले की जांच के लिए मार्केट रेग्यूलेटर SEBI को 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया है.

ये भी पढ़ें :- PM Modi ने की जुबिन नौटियाल के गीत ‘मेरे घर राम आए हैं’ की तारीफ, कहा- ये है दिल छू लेने वाला भजन

 

 

 

 

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This