अगले एक वर्ष में 10 में से 8 फाइनेंशियल प्लानर AI को अपनाने की कर रहे तैयारी: Report

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AI in Financial Planning: फाइनेंशियल प्लानिंग के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. अब 10 में से करीब 8 कंपनियां इस तकनीक का उपयोग कर रही हैं या अगले 12 महीनों में इसे अपनाने की तैयारी में हैं. पिछले साल ऐसी कंपनियों की संख्या 10 में से 6 थी. शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. एफपीएसबी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एआई अब वित्तीय नियोजन से जुड़े कामकाज का अहम हिस्सा बनता जा रहा है. इससे काम करने की गति बढ़ाने, परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने और ज्यादा ग्राहकों तक सेवाएं पहुंचाने में मदद मिल रही है.

भारत समेत 37 देशों के 8,000 से अधिक फाइनेंशियल प्लानर्स पर किए गए वैश्विक सर्वेक्षण में इसके प्रभाव का आकलन किया गया. सर्वे में शामिल 93% वित्तीय नियोजकों ने कहा कि एआई से उनके कामकाज की दक्षता में सुधार हुआ है. वहीं, 52% ने परिचालन दक्षता बढ़ने और 49% ने अधिक ग्राहकों को सेवाएं देने में सक्षम होने की बात कही. एफपीएसबी इंडिया के सीईओ रमेश विश्वनाथन के अनुसार, एआई वित्तीय जानकारी तैयार करने, उस तक पहुंच बनाने और उसका इस्तेमाल करने के तरीके को तेजी से बदल रहा है.

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल वित्तीय जानकारी उपलब्ध होना पर्याप्त नहीं है. सही निर्णय लेने के लिए व्यक्ति की परिस्थितियों, लक्ष्यों और प्राथमिकताओं को समझना जरूरी है. उन्होंने कहा कि एआई से वित्तीय सेवाओं की दक्षता बढ़ाने और वित्तीय नियोजन को अधिक लोगों तक पहुंचाने के अवसर मिल रहे हैं. इसके बावजूद, लोगों को उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार जानकारी समझाने और सोच-समझकर वित्तीय फैसले लेने में मदद करने के लिए योग्य वित्तीय नियोजन पेशेवरों की भूमिका महत्वपूर्ण बनी रहेगी.

वित्तीय सेवाओं की पहुंच और लागत पर भी पड़ेगा असर

रिपोर्ट के अनुसार, करीब 70 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि एआई उन लोगों तक वित्तीय नियोजन सेवाएं पहुंचाने में मदद कर सकता है, जिन्हें अब तक पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं. वहीं, 68% लोगों को उम्मीद है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से वित्तीय सेवाओं की लागत घटाने में मदद मिलेगी. एआई को लेकर वित्तीय नियोजकों का भरोसा भी बढ़ा है. सर्वे में 83% उत्तरदाताओं ने उम्मीद जताई कि यह तकनीक उन्हें ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में मदद करेगी. वर्ष 2025 में ऐसा मानने वालों का आंकड़ा 78% था. इसी तरह, 75% उत्तरदाताओं को उम्मीद है कि एआई से वित्तीय नियोजन सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी. पिछले साल इस विचार से सहमत लोगों की संख्या 60 प्रतिशत थी.

ग्राहक भी वित्तीय जानकारी के लिए कर रहे AI का इस्तेमाल

एआई का उपयोग केवल वित्तीय नियोजन कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहक भी इसका सहारा ले रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 33 प्रतिशत फाइनेंशियल प्लानर्स ने बताया कि उनके ग्राहक सामान्य वित्तीय जानकारी हासिल करने और वित्तीय विषयों को समझने के लिए पहले से एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, 25% वित्तीय नियोजकों ने कहा कि उनके ग्राहक पेशेवर सलाह की पुष्टि करने या अलग-अलग सलाह की तुलना करने के लिए भी एआई की मदद ले रहे हैं.

यह भी पढ़े: अगले 20 घंटे कुदरत मचाएगी तबाही! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version