छठ पर बिहार जाने वालों की बढ़ी परेशानी! ट्रेनों में नो कंफर्म टिकट, फ्लाइट का किराया पहुंचा ₹30 हजार

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Train Flight Fare Hike: छठ का पर्व इस साल 13 से 16 नवंबर के बीच मनाया जाएगा. पर्व नजदीक आते ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में रहने वाले बिहार के लोग अपने घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं. हालांकि, इस बार यात्रियों के सामने सफर को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है, जबकि हवाई किराए में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. त्योहारी सीजन में बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे और एयरलाइंस दोनों पर दबाव बढ़ गया है. खासकर छठ के आसपास प्रमुख शहरों से पटना और बिहार के अन्य हिस्सों के लिए यात्रा करना मुश्किल होता जा रहा है.

दिल्ली-पटना रूट पर टिकट की भारी मांग

दिल्ली से पटना जाने वाली कई ट्रेनों में 13 और 14 नवंबर के लिए कंफर्म सीटें उपलब्ध नहीं हैं. कुछ ट्रेनों में टिकट मिलना पूरी तरह बंद है, जबकि कई में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. छठ के दौरान बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है. यही वजह है कि दिल्ली-पटना रेल मार्ग पर टिकटों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

कोलकाता से पटना का सफर भी आसान नहीं Train Flight Fare Hike

कोलकाता से पटना जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को सीट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दुरंतो एक्सप्रेस में उपलब्धता नहीं होने की जानकारी है, जबकि पूर्वा एक्सप्रेस में वेटिंग काफी लंबी हो चुकी है और यह आंकड़ा करीब 200 तक पहुंच गया है. मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए भी कंफर्म रेल टिकट हासिल करना चुनौती बना हुआ है.

दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया 26 हजार तक

ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण कई यात्री हवाई यात्रा का विकल्प तलाश रहे हैं, लेकिन यहां भी किराए ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. सामान्य दिनों में दिल्ली से पटना की हवाई यात्रा के लिए करीब 6 से 8 हजार रुपये खर्च होते हैं. वहीं, 13 नवंबर के आसपास इसी रूट का किराया बढ़कर लगभग 13 हजार से 26 हजार रुपये तक पहुंच गया है. अन्य शहरों से पटना आने वाली उड़ानों में भी किराए में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है. कोलकाता-पटना रूट पर टिकट करीब 9 से 13 हजार रुपये के बीच है. बेंगलुरु से पटना के लिए शुरुआती किराया करीब 19,500 रुपये बताया जा रहा है, जबकि चेन्नई से पटना की उड़ान के लिए कुछ टिकटों की कीमत 30 हजार रुपये तक पहुंच रही है.

मांग बढ़ते ही डायनेमिक फेयर ने बढ़ाया किराया

त्योहारी मौसम में यात्रियों की अचानक बढ़ी संख्या हवाई किराए में उछाल की प्रमुख वजहों में से एक है. एयरलाइंस डायनेमिक फेयर सिस्टम के तहत सीटों की मांग के अनुसार टिकट की कीमतों में बदलाव करती हैं. यानी जैसे-जैसे सीटों की उपलब्धता कम होती जाती है, किराया बढ़ सकता है. इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में बदलाव का असर भी हवाई यात्रा की लागत पर पड़ता है. केंद्र सरकार की ओर से एयरलाइंस के किराए पर लागू सीमा हटाए जाने के बाद कंपनियों को किराया तय करने में पहले की तुलना में अधिक स्वतंत्रता मिली है. ऐसे में छठ के मौके पर बिहार लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इस बार सफर महंगा होने के साथ-साथ टिकट हासिल करना भी बड़ी चुनौती बन गया है.

ये भी पढ़ें- क्या हैं ‘स्मार्ट ग्लासेस’, जिसपर बैन लगाने की तैयारी कर रहा नार्वे, क्यों पड़ी ऐसे सख्त कानून की जरूरत?

Latest News

क्‍या मोटापा कम करने वाली दवाओं से कमजोर हो रहे बाल और नाखुन, र‍िसर्च में बड़ा खुलासा

Weight-Loss Drugs: अक्‍टूबर 2025 से भारत में मोटापे को कम करने वाली दवाओं की ब‍िक्री शुरू हुई, लेकिन ब‍िक्री...

More Articles Like This