भारत के शीर्ष आयात स्रोत के रूप में उभरा चीन, सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट इस देश को…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India’s Imports Biggest Source: चीन के साथ सीमा पर तनातनी के बाद भी वहां से भारत का आयात लगातार बढ़ता जा रहा है. इस वित्‍त वर्ष के पहले छह महीनों यानी अप्रैल से सितंबर के बीच चीन भारत के शीर्ष आयात स्रोत के रूप में उभरा है. इस अवधि में भारत ने चीन से ही सबसे अधिक सामान मंगाया है. इस दौरान कुल 56.29 अरब डॉलर मूल्य का  इम्‍पोर्ट चीन से हुआ है. वहीं इस अवधि में अमेरिका देश का शीर्ष निर्यात गंतव्य के तौर पर उभरा है. अमेरिका को निर्यात 5.62 फीसदी बढ़कर 40.38 अरब डॉलर हो गया.

भारत में होने वाले आयात के टॉप 10 स्रोत

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में चीन से आयात 11.5 फीसदी बढ़ा है. बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में आयात 50.48 अरब डॉलर था. आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में भारत में होने वाले आयात के शीर्ष 10 स्रोत चीन, रूस, यूएई, अमेरिका, इराक, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर रहे. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान रूस से आयात बढ़कर 32.18 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 30.43 अरब डॉलर रहा था.

देश के शीर्ष 10 निर्यात गंतव्य

वहीं देश के शीर्ष दस निर्यात गंतव्‍य में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, ब्रिटेन, चीन, सिंगापुर, सऊदी अरब, बांग्लादेश, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका रहे. यूएई से होने वाला आयात आलोच्य अवधि में बढ़कर 31.46 अरब डॉलर हो गया. पिछले वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान 20.70 अरब डॉलर था. यूएई को निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहली छमाही में बढ़कर 17.24 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15.47 अरब डॉलर रहा था.

चीन को निर्यात बढ़कर 6.91 अरब डॉलर

इसी तरह, चीन को निर्यात आलोच्य अवधि में बढ़कर 6.91 अरब डॉलर रहा जो पिछले वित्‍त वर्ष के पहले छमाही में 7.63 अरब डॉलर था. पिछले वित्‍त वर्ष में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था. उसके बाद चीन का नंबर था. चीन 2013-14 से 2017-18 और 2020-21 में भारत का टॉप व्यापारिक भागीदार था. चीन से पहले, यूएई देश का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था. वित्‍त वर्ष 2021-22 और 2022-23 में अमेरिका सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा था.

ये भी पढ़ें :- Dhanteras 2024: अपनी राशि अनुसार करें धनतेरस पर शॉपिंग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version