2025 में चीन की ऑटो बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, EV का दबदबा बढ़ा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चीन ऑटोमोबाइल निर्माता संघ की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में चीन में वाहनों का उत्पादन और बिक्री दोनों ही 3.4 करोड़ यूनिट से अधिक पहुंच गए, जिससे एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ. इसी दौरान नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री भी 1.6 करोड़ यूनिट से ज्यादा रही, और चीन में नई कारों की कुल बिक्री में इन गाड़ियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई.

उत्पादन और बिक्री में तेज बढ़ोतरी

2025 में, चीन में गाड़ियों का उत्पादन और बिक्री क्रमशः 345.31 लाख और 344 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 10.4 और 9.4 की बढ़ोतरी दिखाता है, जिससे चीन ने लगातार 17वें साल दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट के तौर पर अपनी जगह बनाए रखी.

नई ऊर्जा वाहनों की मजबूत पकड़

ऑटोमोबाइल उत्पादन और बिक्री लगातार तीन वर्षों से 3 करोड़ यूनिट से अधिक के स्तर पर बनी हुई है. नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री तेज़ी से बढ़ते हुए क्रमशः 166.26 लाख और 164.9 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 29 प्रतिशत और 28.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है. इसके साथ ही चीन ने लगातार 11वें वर्ष दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी है.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This