Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदना हुआ इतना महंगा, जानिए कितना बढ़ा भाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करने वाले हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर जरुर पढ़ें, क्योंकि आए दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में फिर उछाल (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में लगातार तेजी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 56,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 56,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

चांदी की कीमत में बंपर उछाल (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी लगातार तेजी आ रही है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी बढ़ें सोने का भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी का दौर जारी है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 56,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 56,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

MP में भी बढ़ें सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 54,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 54,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः Pitru Visarjan 2023: इस दिन खत्म हो रहा पितृपक्ष, जानिए कब है सर्वपितृ अमावस्या?

Latest News

Guru Purnima 2026: ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय…,’ गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये संदेश

Guru Purnima 2026: आज29 जुलाई को आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन गुरु की पूजा विशेष रूप...

More Articles Like This

Exit mobile version