Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के भाव में बंपर बढ़ोत्तरी, जानिए आज के ताजा रेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Price Today, 26 November 2023: शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या बढ़ गई है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव में बढ़ोत्तरी (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 58,100 दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 61,010 दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें- Horoscope: तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए राशिफल

चांदी के बढ़े दाम (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में बढ़ोत्तरी देखी गई है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 79,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सोने के भाव स्थिर (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 58,100 दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 61,010 दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें- 26 November Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 57,980 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,880 की दर से बिकेगा.

Latest News

New Rules from 1 August 2026: 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, LPG से लेकर तत्काल टिकट और ITR तक आपकी...

1 अगस्त 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं. इनमें LPG सिलेंडर के नए रेट, रेलवे तत्काल टिकट का टोकन सिस्टम, ITR पेनल्टी, CKYC 2.0 और क्रेडिट कार्ड नियम शामिल हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version