Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के बढ़े दाम, जानिए ताजा भाव

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करने वाले हैं, या आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार गिरावट के बाद आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला है. वहीं चांदी की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
Bankbazaar.com के मुताबिक पिछले दिनों की तुलना में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी शुक्रवार को 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी इसी रेट पर बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,860 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में उछाल
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में आज बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. यानी जो चांदी कल 75,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी, वो आज 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने की कीमत
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो जो सोना कल यानी शुक्रवार को 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,860 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

मध्य प्रदेश में सोने चांदी का भाव
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने चांदी की कीमत की तो यहां जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 55,030 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिका, वो आज भी इसी दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज भी इसी दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः MP चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, दो गुटों में बटी पार्टी, इन नेताओं ने ठोकी दावेदारी…

Latest News

रायपुर में वारदातः पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का किया कत्ल, आत्महत्या का किया प्रयास

Raipur Triple Murder: छत्तीसगढ़ से दहशत फैलाने वाली खबर सामने आई है. ट्रिपल मर्डर से राजधानी रायपुर दहल उठी....

More Articles Like This

Exit mobile version