Gold Silver Price: आज सोना चांदी खरीदने का शानदार मौका, जानिए ताजा रेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price 12 October: नवरात्र शुरू होने में महज में कुछ दिनों का ही वक्त बचा है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करने वाले हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर जरुर पढ़ें, आज सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. यानी सोना जिस रेट से कल बिका था उसी रेट से आज भी बिकेगा. वहीं, चांदी के भाव में बंपर गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत स्थिर (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली में बिकने वाले सोने के कीमत की तो सोने की कीमत में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल यानी बुधवार को 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

चांदी के भाव में कमी (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में आज भारी कमी देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी 75,000 के रेट से बिकेगी.

UP में भी बढ़ रहें सोने का भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधावार को 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल यानी बुधावार को 57,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 57,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. अगर आप आज सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहें हैं तो ये आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version