Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 16 May 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सोने-चांदी की कीमत में उछाल आया है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को67,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत तो आज चांदी के भाव में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल आया है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को67,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोना महंगा हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version