Gold Silver Price Today: करवा चौथ से पहले सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: करवा चौथ का पर्व नजदीक है. इस पर्व में महिलाएं दिन भर बिना अन्न-जल ग्रहण किए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति द्वारा तोहफे के रुप में लाए गए साड़ी और आभूषण को पहनती हैं. ऐसे में करवा चौथ के मौके पर अगर आप भी अपनी बीवी के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी करने वाले हैं तो यह खबर जरुरी पढ़ें. बता दें कि करवा चौथ से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में बंपर उछाल (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 57,800 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

चांदी की कीमत में जरा सा उछाल (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सोना हुआ महंगा (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 57,800 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 57,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 57,680 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Poha Cutlet Recipe: ब्रेकफास्‍ट का मजा दोगुना कर देगा पोहा कटलेट, जरूर करें ट्राई  

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version