Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 07 December 2023: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या बढ़ गई है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले हैं तो आज आपके लिए सुनहरा मौका है. बता दें कि सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों से सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में लगातार गिरावट (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज दूसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रहा है़. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को को 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 81,400 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 81,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सस्ता हुआ सोना (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी लगातार दूसरे दिन सोने की में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को को 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 58,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Home: कभी ना करें घर की इस दिशा में सीढ़ियों का निर्माण, हमेशा रहेंगे परेशान

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version