Gold Silver Price Today: सस्ता होने के बाद नहीं बढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए ताजा कीमत

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 19 December 2023: खरमास का महीना चल रहा है. इस समय शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इसलिए सोने-चांदी के खरीददारों की संख्या कम हो जाती है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने कीर योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव स्थिर (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है़. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

नहीं बढ़ें चांदी के भाव (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 79,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी दर से बिकेगी.

UP में भी नहीं बढ़ें सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत पिछले दो दिनों से स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This