Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 21 December 2023: खरमास का महीना चल रहा है. इस समय शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इसलिए सोने-चांदी के खरीददारों की संख्या कम हो जाती है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में उछाल (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत आज उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी के भी बढ़े भाव (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 79,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 58,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Aries Yearly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानिए वार्षिक राशिफल

Latest News

Israel-Iran Conflict: भारत के लिए नई मुश्किल? पश्चिम एशिया संकट से तेल और रुपये पर दबाव का अंदेशा

इजराइल और अमेरिका के ईरान पर बड़े हमले के बाद भारत ने स्थिति पर नजर तेज कर दी है. विशेषज्ञों के अनुसार तेल कीमतों में उछाल, कमजोर रुपया और घटते रेमिटेंस से भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version