Gold Silver Price Today: नवरात्रि में सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी, चांदी के भाव स्थिर; जानिए आज का रेट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 05 October 2024:  मां भगवती के उपासना के महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के इस खास पर्व पर अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोेने की कीमत में जहां बढ़ोत्तरी देखने को मिली है तो वहीं चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शुक्रवार को 99,990 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 71,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This