Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बंपर उछाल, नहीं बढ़े चांदी के भाव; जानिए रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 13 October 2024: धनतेरस का पर्व नजदीक है. धनतेरस के खास मौके पर लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं. अगर आप भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोेने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को  71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज  72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल  74,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शनिवार को 99,990 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोना महंगा हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को  71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज  72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल  74,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 74,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version