Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, नहीं बढ़े चांदी के भाव; जानिए रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 13 September 2024: अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रहा है. वहीं, चांदी के कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल  71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी गुरुवार को 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल  71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज  67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Iran Israel War: इस्राइली जहाजों पर हूती लड़ाकों ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, मिसाइल हमले का दावा

Tension Rises In The Red Sea: सोमवार को यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस्राइल के खिलाफ अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version