Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 14 March 2024: आज से खरमास की शुरुआत हो गई है. यानी शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई है. ऐेसे में इन दिनों सोने-चांदी की खरीददारी करने का अच्छा मौका है. क्योंकि शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम पर ब्रेक लगते ही आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की ताजा कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 64,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 64,420 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 61,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 64,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version