Gold Silver Price Today: दशहरे से पहले सोना हुआ 60 हजार के पार, चांदी की कीमत में भी बंपर उछाल; जानिए गोल्ड-सिल्वर का रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: शारदीय नवरात्रि का समय चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीददारी करने वाले हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि दशहरा से पहले सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में लगातार उछाल (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 57,600 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

चांदी की कीमत में बंपर उछाल (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी आज बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 78,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी मंहगा हुआ सोना (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 57,600 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 57,580 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 60,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः Nazaria Article: गाजा में कराहती मानवता

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version