आज 10 ग्राम सोने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे? जानें 24, 22 और 18 कैरेट का ताजा भाव

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर हलचल देखने को मिल रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना 1.51 लाख रुपये के पार बना हुआ है, जबकि चांदी भी 2.35 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है. ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो शहरवार कीमतों के साथ यह जानना भी जरूरी है कि इस पूरे हफ्ते कीमती धातुओं का बाजार किन बड़े आर्थिक संकेतकों से प्रभावित हो सकता है. अमेरिका से आने वाले आंकड़े, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर संकेत और पश्चिम एशिया का तनाव इस सप्ताह बाजार की दिशा तय कर सकते हैं.

आज सोने और चांदी का भाव

आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,38,848 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. चांदी की कीमत 2,35,070 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. पिछले महीने 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 3.5% की गिरावट आई थी. हालांकि, पिछले साल की तुलना करें तो सोने के भाव में लगभग 32% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, जबकि चांदी के भाव में मामूली तेजी रही थी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

  • आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,147 रुपये प्रति ग्राम, 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 15,14,700 रुपये प्रति 100 ग्राम है.
  • वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 13,885 रुपये प्रति ग्राम, 1,38,848 रुपये प्रति 10 ग्राम और 13,88,475 रुपये प्रति 100 ग्राम है.
  • 18 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत 11,360 रुपये प्रति ग्राम, 1,13,603 रुपये प्रति 10 ग्राम और 11,36,025 रुपये प्रति 100 ग्राम है.

अलग-अलग शहरों में आज सोने का भाव

शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. आज मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में यह 1,50,940 रुपये, चेन्नई में 1,51,640 रुपये, हैदराबाद में 1,51,440 रुपये, कोलकाता में 1,51,000 रुपये और बेंगलुरु में 1,51,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इस हफ्ते सोने-चांदी में कैसा रहेगा कारोबार?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सप्ताह सोने और चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है. अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों पर निवेशकों की नजर रहेगी. इन घटनाक्रमों का सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के कारण कारोबारी सप्ताह छोटा रहेगा.

इस दौरान बाजार की नजर अमेरिका के उपभोक्ता विश्वास, सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP और व्यक्तिगत उपभोग व्यय यानी PCE मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी. इसके अलावा यूरोजोन की मुद्रास्फीति, विनिर्माण PMI, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान और अमेरिकी रोजगार आंकड़े भी सोने-चांदी की चाल को प्रभावित कर सकते हैं.

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार की नजर अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़ों पर रहेगी, जो अक्टूबर में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले की उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण होंगे. जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि सोने पर दबाव केवल मुद्रा बाजार से नहीं है.

अमेरिका में 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 2007 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जबकि 30 साल की यील्ड 2004 के बाद के उच्चतम स्तर के करीब है. ऊंची दीर्घकालिक बॉन्ड यील्ड से आम तौर पर सोने और चांदी जैसे निवेश विकल्पों की मांग प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल का बाजार भी महत्वपूर्ण कारक रहेगा.

यह भी पढ़े: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कैसे खुला भारतीय शेयर बाजार, जाने सेंसेक्स-निफ्टी का हाल 

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version