Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में बंपर बढ़ोत्तरी, जानिए आज का ताजा भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 25 August 2024: भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी कृष्ण का पर्व कल यानी सोमवार को मनाया जाएगा. इस खास मौके पर कई लोग सोने और चांदी में निवेश करते हैं और सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. ऐसे में अगर आप भी सोने चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी हाइक देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शनिवार को 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 67,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version