Gold Silver Price Today: सोना खरीदना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत स्थिर; जानिए आज का रेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 27 July 2024: भगवान शिव के पावन महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप पवित्र माह सावन में सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए शानदार मौका है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज जहां सोने की कीमत में बंपर गिरावट देखने को मिला है तो वहीं चांदी की कीमत में स्थिरता बनी है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शुक्रवार को 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में तगड़ा गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: 27 July 2024 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version