Gold Silver Price Today: महाशिवरात्रि के दिन सोने और चांदी के भाव में भारी बढ़ोत्तरी, जानिए ताजा भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 08 March 2024: आज देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. वहीं, शादी विवाह का सीजन भी चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. दरअसल, आज सोने और चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को  60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,100 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 63,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 64,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 78,500 प्रतिकिलो ग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को  60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,100 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 63,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 64,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 60,980 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 63,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 64,030 की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: सीबीआई ने संदिग्ध IMPS ट्रांजेक्शन मामले में राजस्थान और महाराष्ट्र में 67 जगहों पर की छापेमारी

Latest News

क्या आप भी USB-C पोर्ट का इस्तेमाल सिर्फ चार्जिंग के लिए करते हैं? जानिए इसके 5 बड़े फायदे

USB-C पोर्ट सिर्फ फोन चार्ज करने के लिए नहीं है. इसकी मदद से आप फोन को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं, कीबोर्ड-माउस चला सकते हैं, गेमिंग कंट्रोलर जोड़ सकते हैं और प्रोफेशनल ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं. जानिए इसके 5 बड़े फायदे.

More Articles Like This

Exit mobile version